अजमेर में आयोजित 808वें उर्स के दौरान दिनांक 1 मार्च से 05 मार्च के दौरान बेटिकट व नियम विरुद्ध रेल यात्रा करने वाले लोंगों को हतोत्साहित करने के मद्देनजर अजमेर मंडल पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश चंद जेवलिया के निर्देश पर  मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजीत कुमार मीणा के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेनों में सघन टिकिट चेकिंग की गयी । जिसके अंतर्गत कुल 1795 मामलों से 712585 रूपये  की आय अर्जित की गयी। जिसमे 1264 मामले  बिना टिकट यात्रा, 105 मामले बिना बुक कराये सामान के साथ यात्रा करने और  427 मामले टिकट के अनुसार उचित श्रेणी में  यात्रा ना करने के शामिल थे। इन सभी मामलों से  किराया व जुर्माना दोनों वसूल किये गए। 27 टिकिट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से यह टिकिट चेकिंग की गई।