गुरूवार को भी होगा भोजन प्रसाद वितरण     
अजमेर। आशागंज स्थित मयाणी चिकित्सालय के सामने स्थित राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर परिसर में सिन्ध के महान सन्त स्वामी राजावीर साहिब के दरबार में महन्त स्वामी टहलगिरी गोस्वामी द्वारा अपने परिवार के सदस्यो के साथ दुर्गा माता के नवरात्रो के अन्तर्गत पूजन आरती पूजन एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।


दरबार के प्रवक्ता एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महन्त टहलगिरी गोस्वामी द्वारा प्रातः काल एवं सांयकाल दुर्गा माता के भजन एवं गीत सुनाये एवं राजावीर साहिब की आरती पंजडे और भजनो सहित राजावीर का पूजन आरती करवाई जा रही है और बताया कि दरबार में बुधवार 01 अप्रैल को अष्टमी पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। अन्य कार्यक्रम भी साधारण रूप से मनाये गये। बुधवार को अष्ठमी के अवसर पर  सामाजिक दूरियां बनवाकर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। सामाजिक दूरियां बनाकर भोजन प्रसादी वितरण में हरि ओम कॉलोनी विकास समिति के सचिव सागर मीणा, ब्रिजेश गोयल, मंधाराम भिरयानी, रमेश लालवानी, महन्त टहलगिरी गोस्वामी के परिवार के सदस्यों रेखा गोस्वामी, प्रकाश भगत, कविता गोस्वामी सहित अन्य द्वारा महन्त टहलगिरी के साथ भोजन वितरण में सेवाऐ प्रदान की गई। गुरूवार को भी भोजन प्रसादी का सामाजिक दूरियां बनाकर भोजन प्रसादी का वितरण किया जायेगा।