अजमेर (Ajmer Muskan) । शहीद भगत सिंह उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष डॉक्टर के.के. शर्मा ने कहा कि हमें शारीरिक व्यायाम के जरिए स्वस्थ रहना होगा। साथ में उद्यानों के विकास के लिए सकारात्मक प्रयास करते हुए सामूहिक योगदान के जरिए कार्य करे । इस उद्यान के तीन गेट पहले ही नए बनाए जा चुके हैं । मंगलवार को बी एस वरिंदानी ने अपनी पत्नी सुंदरी देवी की याद में चौथे गेट का निर्माण कराया है । 


विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गांधी ने कहा की उद्यान विकास के लिए धन के साथ साथ सकारात्मक सोच की भी आवश्यकता है । यदि लक्ष्य लेकर हम किसी कार्य को गति दें तो सफलता जरूर मिलती है । वैशाली नगर का यह गार्डन आज अजमेर शहर में अपनी पहचान बना चुका है । इस अवसर पर मनोज वरिंदानी ने कहा कि उनकी माता का इस उद्यान से काफी लगाव रहा है । उनके देहांत होने के बाद हमारी परिवार की इच्छा थी कि उनकी समृद्धि में इस गेट का निर्माण कराया जाए । इस मौके पर रमेश सिंह धाबाई, दीपक पुरोहित, नरेंद्र माथुर, नीरज राठी , सतीश विजयवर्गीय, राजेश यादव, राजेश जैन, किशन लखवानी, सुरेश जैन, सुरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।