इंद्र भगवान ने भी बरसाया अमृत

इंद्र भगवान ने भी बरसाया अमृत

अजमेर (AJMER MUSKAN) । हिंद सेवा दल एवम् लक्ष्य मानवता सेवा संस्थान द्वारा शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शहीद स्मारक पर दल के अध्यक्ष आर के महावर के सानिध्य में दीप दान का आयोजन किया गया । 

प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता हैं । उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीपदान किया गया। साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । उपस्थित जनों ने बरसात के बीच भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारो से स्मारक को गुंजायमान कर दिया । इस अवसर पर कमल गंगवाल, राजेंद्र गांधी, हरिप्रसाद जाटव, अनुज भार्गव, आभा गांधी,  सहित अन्य उपस्थित थे ।