जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया गया जेठ माह का चंड उत्सव



अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतुराम साहिब दरबार मे चण्ड उत्सव बहिराणा साहिब व साई झुलेलाल साहिब की महिमा के भजन व पजंड़े गाकर धूमधाम से मनाया गया। 

नानक गजवानी ने बताया कि दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने ज्योत जगाकर बहिराणा साहिब आरम्भ किया। अजीत एण्ड पार्टी द्वारा साई झुलेलाल साहिब के पजंड़े व साई की महिमा के भजन रख त मुहिंजे लाल ते,पारे पूरी कन्दो...मुहिंजो वेठो आहे साई,मुखे परवाह नाहे काही, मुहनजो नग आ गुरु ते..मुहिंजा जोतन वारा लाल,अज चण्ड जो आहे डीह... प्रस्तुत किये। अंत मे आरती व  पल्लव पहनकर विश्व मे शांति व भाईचारा की प्रार्थना व अरदास कर प्रसाद वितरण किया गया। 

दरबार के हर्शल-राहुल थावरानी, राजू भगतानी, किशोर विधानी, मनोज झामनानी, राजेश खटवानी, नंदकिशोर, डॉ वर्षा व अन्य सेवाधारियों ने अपनी सेवाएं दी।