Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया चंड महोत्सव

जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया चंड महोत्सव

जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया चंड महोत्सव        

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार मे सिंधी समाज का मासिक पर्व वैशाख माह का चण्ड उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 

दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया की शाम 5:30 बजे सूरत से आये देवीदास व संगत द्वारा साईं झूलेलाल साहिब की जोत जगाकर बहिराणा साहिब आरम्भ किया गया। अजीत एण्ड पार्टी द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव साईं झूलेलाल साहिब जी की महिमा के भजन गाये गये। संगत द्वारा विश्व की सबसे ऊँची साईं झुलेलाल साहिब जी की प्रतिमा के आगे आरती कर मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए अरदास की गईं। 

प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया की अंत पल्लव पहनकर संगत द्वारा साईं झुलेलाल साहिब का प्रसाद तहरी-कोरह  बांटकर एक दूसरे को चंड उत्सव की बधाई दी गईं।

राजेश खटवानी, आकन भाई, तुलसी रामचंदानी, किशोर विधानी, मनोज़ झामनानी व अन्य सेवाधारियों ने अपनी सेवाये देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ