गीत गाता चल की महफिल कार्यक्रम में आशा भोसले को दी संगीतमय श्रद्धांजलि
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर शहर का सुरों का संगम संगीत समूह के तत्वाधान में गीत गाता चल कार्यक्रम अजमेर में रविवार को गीत संगीत का कार्यक्रम संस्थापक ओमप्रकाश पंवार के सानिध्य में भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके गीत गाकर उन्हें याद किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन जैन ने कहा कि भारतीय संगीत जगत की एक बड़ी हस्ती के रूप में उनका नाम शुमार था और प्लेबैक सिंगर के रूप में उन्होंने कई यादगार गाने दिए।
प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस अवसर पर आशा भोंसले के प्रमुख गाने गाए गए जैसे उनके गानों में प्रमुख गाने दीवाना मस्ताना हुआ दिल, नजर लगी राजा तोरे बंगले पर, छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा, हाल कैसा है जनाब का आदि बेहतरीन गानों की प्रस्तुतिया देकर समा बांध लिया ।
इस अवसर पर दिलीप बच्चानी, ओम प्रकाश पंवार, प्रकाश जेठरा,प्रदीप सोनी, यज्ञदत्त शर्मा, धर्मपाल चांदवानी, पोषिता जैन, अभिषेक जैन, घनश्याम शर्मा, मास्टर हर्षित शर्मा, प्रवेश मीनावत, अशोक बिड़ला, किशन लालवानी, पवन जैन, महेश सोनी, राजेंद्र सोनी, राजेंद्र काकडा, पूनम प्रजापति, सुमन सोनी, चंदन सिंह, उमेश, राज दाधीच सुरेंद्र कुमावत, निखिल माथुर, शंकर खरे, नीरज मिश्रा, प्रदीप शर्मा, शशि चौधरी, कुमुद शर्मा, विवेक धारू, नीरज जैन, ओमप्रकाश चाष्ठा, राजकुमार सोलंकी, विनोद जैन, अलका जैन, रामकिशन शर्मा, सरवर खान, रविंद्रकुमार गर्ग, रतन, अमित मिश्रा नरवर सिंह,डॉ. अनिल शर्मा, दिव्या नाया, मनस्वी सक्सेना, कृष्णा टंडन, सतीश वर्मा, अरुण जी, चंदा भोजवानी, आशा सुवालका, दिनेश आदि कुल 55 कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मंत्र मुग्ध कर दिया।

0 टिप्पणियाँ