सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता 4 मई से
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन कुंदन नगर स्थित राजपूत हॉस्टल के हिल व्यू टेनिस अकैडमी पर आगामी 4 से 9 मई तक किया जाएगा। इसमें 12 इवेंट के अंतर्गत छात्र-छात्रा महिला एवं पुरुष वर्ग के सिंगल एवं डबल्स मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भरत सिंह चौहान के अनुसार छः दिवसीय प्रतियोगिता में, सब जूनियर, जूनियर यूथ, सीनियर वर्ग के पुरुष एवं महिला वर्ग मुकाबले होंगे। इसमें भाग लेने हेतु पंजीकरण कराने के लिए एकेडमी पर संपर्क किया जा सकता है। विजेता खिलाड़ियों को जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम 17 में को पृथ्वीराज स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया जाएगा। पंजीकरण हेतु आयोजन समिति के खेल संयोजक विनीत लोहिया (95498 60966) भरत सिंह चौहान (6378791718) से संपर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ