प्रांतीय अधिवेशन में होगी खुशियों की गूंज
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 का प्रांतीय अधिवेशन खुशियों की गूंज 3 मई को कोटा में होटल पाल्म पैसेफिक के सभागार में किया जाएगा ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब कोटा आ कोटा साउथ के तत्वावधान में होने वाले इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेंद्र एस शाह एवं लायन वी के लड़ियां होंगे । कार्यक्रम संयोजक लायन अशोक नुवाल एवं सहसंयोजक लायन मुकेश गुप्ता ने बताया कि 3 मई को प्रातः 8.15 बजे से फेलोशिप एवं रजिस्ट्रेशन, उद्घाटन सत्र 10.30 बजे, प्रथम सत्र 11.30 बजे, चुनाव अपराह्न 1.30 बजे। नेक्रोलॉजी 2.15 बजे, बेनर प्रेजेंटेशन 2.45, द्वितीय सत्र एवं समापन 4.45 बजे से होगा । अधिवेशन के सलाहकार पूर्व प्रांतपाल लायन राजेंद्र अग्रवाल एवं लायन पूर्णिमा खंडेलवाल होंगे ।

0 टिप्पणियाँ