लायंस क्लब पृथ्वीराज को श्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार
क्लब सदस्यों को सेवा कार्यों के लिए अवॉर्ड प्रदान
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में आयोजित क्षेत्रीय अधिवेशन में लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज को क्षेत्र में श्रेष्ठ क्लब से नवाजा गया । साथ ही पदाधिकारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन चरणप्रकाश गुप्ता ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने ने बताया कि अधिवेशन में श्रेष्ठ अध्यक्ष के लिए लायन सुनील शर्मा, श्रेष्ठ सचिव के लिए लायन विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन नरेश ऐरन, महिला सशक्तिकरण के लिए लायन आभा गांधी, क्लब एक्टिविटीज के लिए लायन सीमा शर्मा को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, लायन सतीश बंसल, लायन मीता गुप्ता भी मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ