Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय महिला आईटीआई में कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन

राजकीय महिला आईटीआई में कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन

राजकीय महिला आईटीआई में कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को महिला अभ्यार्थियों के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। 

संस्थान के सहायक निदेशक शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि इस ड्राइव में फुरुकावा मीनंडा इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड, रेवाड़ी के लिए संस्थान की अंतिम वर्ष की 34 छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया है। पूर्व चार छात्राओं को ऑफर लेटर प्रदान किया है। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी महेश पंचोली एवं भावना सिंगोदिया ने बताया कि सम्पूर्ण ड्राइव में 68 छात्राओं ने हिस्सा लिया। साथ ही उपस्थित समस्त छात्राओं को रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ