पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भक्ति संगीत का किया आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । मिले सुर मेरा तुम्हारा (MSMT) सिंगिंग म्यूजिकल ग्रुप अजमेर द्वारा रविवार को लायंस क्लब,वैशाली नगर अजमेर में एक भव्य भजन संध्या एवं भक्तिमय संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
प्रकाश जेठरा ने बताया कि पवित्र पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर श्रद्धालु एवं भजन प्रेमियों के लिए एक विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी एवं विभिन्न देवी देवताओं के सुंदर एवं आकर्षक दरबार की सजावट के साथ हुआ जिसनें उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में अनूप गौड़, राकेश गौड़, शकील अहमद खान, कमरजहां, कमल शर्मा, रितु मोतीरामानी, नीलम शर्मा,प्रकाश जेठरा,किरण वर्मा, प्रदीप वाधवा,टीकमचंद आचार्य, यज्ञदत्त शर्मा, आशुतोष पाराशर, रवि गर्ग, नौनी वरदानी, सुरेश ताराचंदानी, सुरेंद्र कुमावत,आज़ाद अपूर्वा, आलोक वर्मा, नरेंद्र यादव, सीमा शर्मा, मोनिका शर्मा,मनोज वर्मा, अर्चना पारीख, श्याम पारीख,शरद कुमार शर्मा, धर्मराज प्रजापत, श्रवण प्रजापत, कैलाश खैरवाल, महेश सेन,राघव दाधीच, चंदनसिंह भाटी, दीपक भार्गव आदि ग्रुप के सभी गायको नें एक से बढ़कर भगवान के मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया भजनों के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने भी भाव-विभोर होकर भगवान का स्मरण किया और भक्ति का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया । कार्यक्रम का संचालन रितु मोतीरामानी द्वारा किए गए।

0 टिप्पणियाँ