Ticker

6/recent/ticker-posts

लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर में दिखा उत्साह

लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर में उत्साह

लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर में उत्साह

 समापन पर प्रतिभागियों को देंगे प्रमाण पत्र

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। संस्कार भारती अजयमेरु के तत्वावधान में 5 से 16 जून तक ग्यारह दिवसीय लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर वैशाली नगर स्थित एच. के.एच सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजमेर में प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक लोकनृत्य विद्या प्रमुख अशोक शर्मा व वैशाली जैन के सानिध्य में अयोजित किया जा रहा है । 

कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन मित्तल एवं महामंत्री कृष्ण गोपाल पाराशर ने बताया की शिविर का लाभ सभी 5 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे, युवतियां और महिलाएं उत्साह एवं उमंग के साथ ले रही है । 

प्रचार मित्र राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के समापन पर आयोजित मुख्य भव्य समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे । समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे । संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ प्रताप पिंजानी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती । लेकिन अपने मन के अनुसार विषय वस्तु का चयन कर उस को लगन के साथ सीखना ही कला के प्रति सच्ची साधना है । 

महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने कहा कि लोक कला हमारी संस्कृति की परिचायक है । यहाँ घूमर, कालबेलिया, मारवाड़ी, राजस्थानी, भवई, लोक नृत्य सहित विभिन्न नृत्य सीखा रहे है । ये सीखने वालों के लिए अनुपम उपहार है । 

इस अवसर पर डॉ तिलकराज, प्रांतीय अध्यक्ष संस्कार भारती, अनिल सिंघल कोषाध्यक्ष, सुमन वैष्णव, सुरेश बबलानी, विनोद टेकचंदानी, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ