Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में शारदीय नवरात्रि पर गरबा रास की मची धूम

अजमेर में शारदीय नवरात्रि पर गरबा रास की मची धूम

अजमेर में शारदीय नवरात्रि पर गरबा रास की मची धूम

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ज्ञान विहार विकास समिति की ओर से ज्ञान विहार कॉलोनी में गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। 

समिति के हरीश टिलवानी ने बताया हर दिन नई थीम पर गरबा रास का आयोजन हो रहा है। बुधवार को आयोजन में मुख्य अतिथि अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर हेमंत सांखला, पार्षद विकास लालवानी, रमेश चेलानी, कुमार लालवानी, संदीप माखीजानी, दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष गौरव मीरवानी, घनश्याम भगत का फूलमाला और दुपट्टा  पहनाकर स्वागत किया गया। 

मंच पर प्रतिभागियों ने गरबा रास का शानदार प्रदर्शन किया। वही मंच के नीचे लोगों ने गरबा नृत्य अपने परिवारजन के साथ माता की आराधना की। गरबा रास के आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ