Ticker

6/recent/ticker-posts

किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर स्वरांजली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर स्वरांजली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर स्वरांजली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । गाता रहे मेरा दिल, अजमेर के किशोर कुमार फैन क्लब मंच द्वारा किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर  बेकरार ऐ दिल तूं गाये जा थीम पर स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन वैशालीनगर स्थित अर्बन हाट बाजार में संचालित मसाला चौक में किया गया । ग्रुप के मिडिया प्रभारी राजेन्द्र गांधी ने बताया की इस आयोजन में अजमेर शहरभर के 40 चुनिंदा गायक कलाकारों ने अपनी लाजवाब प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। सभी ने किशोर कुमार के गाए गानों से अपनी प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम का शुभारंभ किशोर कुमार  व माता सरस्वती को पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर  मां शारदे स्तुति के साथ हुआ ।

संयोजक सुमन वैष्णव ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक एम दरियानी ने चील चील चिल्ला..., सुरेन्द्र कुमावत ने मेरे दिल ने तड़पकर...., मनस्वी सक्सेना ने चाहिए थोड़ा प्यार... निखिल माथुर ने ज़िन्दगी प्यार का गीत..., भारतेन्दु शर्मा ने दिल क्या करे... नीरज मिश्रा ने नीले नीले अम्बर... सरवर खान ने ख्वाब हो तुम...सारीका ने तेरा फुलों जैसा रंग... अरविन्द शुक्ला ने गुणीजनों रे भक्त...कृष्ण गोपाल पाराशर ने अपनी तो जैसे तैसे... सुधा शुक्ला ने मैं सितारों का तराना... चन्दन सिंह ने खिलते हैं गुल... मुकेश कुमार ने रुप तेरा मस्ताना... प्रदीप कुमार शर्मा ने क्या यही प्यार... दीपक भार्गव ने मेरे महबूब कयामत... डॉ एस एन भट्ट ने शीशे की उमर... महेश लौंगानी ने ई है बम्बई नगरिया...शारदा ओझा ने अरे यार मेरी... अमित मिश्रा  कहीं ना जा....  प्रो. प्रताप पिंजानी आने वाला पल... योगेश कुमावत  हाल क्या है....  बृज भूषण शर्मा देखा ना हाये...  संदीप माथुर लोग कहते हैं... रश्मि पाल  शौखियों में घोला जाये...ओम प्रकाश पंवार  इक रास्ता है... धर्मपाल चांदवानी पल पल दिल के पास...सुमन वैष्णव तेरे चेहरे से...विनोद काला ड्रीम गर्ल....डॉ एन के माथुर तेरे चेहरे में वो... राजेन्द्र सोनी छोड़ दो आंचल... सुमन सोनी दिन महीने साल... नीरज जैन आप यहां आये किसलिए... प्रिती जैन  मुसाफिर हूं यारों... श्वेता शर्मा अरे जाने कैसे... महेश सोनी कोई हसीना जब... सुदेश यादव बेकरार ऐ दिल... डॉ लाल थदानी ओ मन चली...शैलेश उबाना चेहरा है या चांद...आर वी  राजन ने ये दर्द भरा अफसाना गीत गाकर किशोर कुमार को स्वरांजलि प्रदान की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ