Ticker

6/recent/ticker-posts

यूडलिंग किंग किशोर कुमार को स्वरांजलि अर्पित कर किया याद

यूडलिंग किंग किशोर कुमार को स्वरांजलि अर्पित कर किया याद

यूडलिंग किंग किशोर कुमार को स्वरांजलि अर्पित कर किया याद 

अजयमेरू प्रेस क्लब में बही सुरधारा

सदस्यों ने बिखेरे किशोर दा की गायकी के विभिन्न रंग अपनी आवाजों में

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजयमेरू प्रेस क्लब में मंगलवार शाम यूडलिंग किंग और बहुआयामी गायकी के सरताज किशोर कुमार को उनकी 39वीं पुण्यतिथि पर क्लब सदस्यों ने "स्वरांजलि" अर्पित कर याद किया। 

बहती सुरधारा के साथ अपनी आवाजों में क्लब सदस्यों ने किशोर की गायकी के विभिन्न रंग प्रस्तुत किए। महादेव कर्मवानी ने "ये जवानी है दीवानी", राजकुमार पारीक ने "यादों में वो सपनों में वो", उमेश यादव ने "ओ हंसनी", राकेश गौड़ ने "दिल क्या करे जो किसी को किसी से प्यार हो जाए", गणेश चौधरी ने "आदमी जो कहता है", गीत गा कर कार्यक्रम को एक उम्दा शुरुआत दी, तो सूर्यप्रकाश गांधी ने "ओ मेरी शर्मीली" तथा सुरेश श्रीचंदानी ने "जय जय शिवशंकर" जैसे किशोर के मस्ती भरे  गीतों से सभागार का माहौल तरंगित कर दिया। क्लब सचिव अब्दुल सलाम कुरैशी ने "तुम भी चलो हम भी चलें चलती रहे जिंदगी", आभा शुक्ला ने "ओ मेरे दिल के चैन", डॉ विकास सक्सेना और मनीषा सक्सेना ने डुएट गीत "ओ मैंने कसम ली" गीतों से जहां समा बांधा वहीं, प्रदीप गुप्ता का मस्ती भरा गीत "बचना ए हसीनों" धूम मचा गया। आयोजन समिति के सहसंयोजक शरद शर्मा ने "प्यार मांगा है तुम्हीं से ना इंकार करो" वरिष्ठ साहित्यकार नवलकिशोर भाभड़ा ने " मेरे दिल ने तड़प के जब नाम तेरा पुकारा" सुना कर सभी का दिल जीता, वहीं एबीएल माथुर के गीत "इस दुनिया में प्यारे दो काम करना" ने दाद पाई। नरेंद्र जैन ने क्लासिक गीत "दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा सुना कर भावविभोर कर दिया, तो उसके विपरीत मस्ती और रोमांस से भरपूर गीत " पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले" सुना कर अमित टंडन ने सभागार को तालियों से गुंजायमान करवा दिया। गहराई में डूबा प्रताप सनकत का गीत "मेरे दीवानेपन की भी दवा नहीं" दिलों में उतर गया तो गुरजिंदर सिंह विरदी की मेडले प्रस्तुति ने हॉल में मौजूद एक एक श्रोता को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया और हॉल एक कोरस साउंड से गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम संयोजक हेमंत शर्मा की शानदार प्रस्तुति "जिंदगी मिल के बितायेंगे" से हुआ और सभी ने इस गीत में साथ देकर प्रस्तुति को यादगार बनाया। 

इससे पूर्व क्लब अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल, भामाशाह सुनीलदत्त जैन, डॉ किसी शर्मा,  राजेंद्र गुंजल, जगदीश मूलचंदानी आदि ने किशोर कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। डॉ अग्रवाल ने किशोर का जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग के लिए अमित डाणी और सुनीलदत्त जैन का माला पहना कर अभिनंदन किया गया। आभार कमल पुट्टी ने व्यक्त किया। संचालन अमित टंडन व प्रताप सनकत ने किया। साउंड सिस्टम की व्यवस्था अशोक माटी व उनके सहयोगियों ने संभाली। ऑफिस सहायक भूपेंद्र जेलिया और केयर टेकर राजेश सक्सेना का सराहनीय सहयोग रहा।

इस अवसर पर सोमरत्न आर्य एवं वंदना आर्य, सत्यनारायण जाला एवं माया जाला, अरविंद मोहन शर्मा, संजीव विशिष्ठ, विजय हंसराजानी एवं पिंकी हंसराजानी, ललित शर्मा, बालमुकुंद चौरसिया, डीके शर्मा, महेश शर्मा, सुनीता जैन, अशोक शर्मा, अनुराग जैन एवं शालिनी जैन, रामगोपाल सोनी, पयामुद्दीन कुरैशी, वसीम कुरैशी, सतीश शर्मा, जसवीर कौर विरदी, मधु अग्रवाल, श्वेता सलीम, रेशम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य तथा उनके परिजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ