Ticker

6/recent/ticker-posts

लोक अदालत ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड को सेवा में कमी का माना दोषी

लोक अदालत ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड को सेवा में कमी का माना दोषी

लोक अदालत ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड को सेवा में कमी का माना दोषी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। स्थाई लोक अदालत ने अवैध रूप से ईलाज पर खर्च हुई राशि का क्लेम खारिज करने पर केयर हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड को सेवा में कमी का दोषी माना हैं।  स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश कांकड़ा, सदस्य राकेश गौड़ और मीना गुप्ता ने बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह गीता कॉलोनी के रहने वाले संजय कुमार वर्मा को मेडीक्लेम पॉलिसी के तहत उसकी पत्नी  के ईलाज पर खर्च हुई राशि 67 हजार 88 रुपए क्लेम प्रस्तुत करने की दिनांक से अदायगी  की दिनांक तक 6 प्रतिशत ब्याज सहित अदा करें और 5 हजार रुपए मानसिक संताप के अदा करें।     मामले के अनुसार प्रार्थी ने अप्रार्थी  हेल्थ इंश्योरेंस लिमिटेड से अपने परिवार के लिए मेडीक्लेम पॉलिसी ली थी।  प्रार्थी संजय कुमार वर्मा की पत्नी मीनाक्षी वर्मा को दिनांक 10 जुलाई 2024 को मित्तल हॉस्पिटल में लाॅ ब्लड प्रेशर, कमजोरी व भूख की शिकायत के कारण भर्ती किया गया । उसे 12 जुलाई 2024 को  अस्पताल द्वारा सभी जांचें सामान्य  पाए जाने के कारण डिस्चार्ज कर दिया गया।  प्रार्थी ने मित्तल हॉस्पिटल के जरिए  कैशलेस प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर इलाज पर खर्च राशि अदा करने की मांग की।  बीमा कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम राशि अदा करने से इनकार कर दिया कि प्रार्थी की पत्नी पूर्व में पाॅलीआर्थराइटिस व रूमेटाइड आर्थराइटिस की बीमारी से ग्रस्त थी। उनका यह भी कहना था कि उसकी  पत्नी को केवल इनवेस्टिगेशन व इवोल्यूशन के लिए भर्ती किया गया।  उसे किसी प्रकार की कोई शारीरिक समस्या नहीं थी । इसलिए पॉलिसी  शर्तों के अनुसार क्लेम राशि देय नहीं है।  इसके विपरीत प्रार्थी का तर्क था कि प्रार्थी की पत्नी को लाॅ बीपी के कारण भर्ती कराया गया ।  पाॅली अर्थराइटिस या रूमेटाइड अर्थराइटिस की बीमारी के तथ्य उसने स्वयं ने प्रस्ताव पत्र भरते उजागर किए थे इसलिए तथ्य छिपाने का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता । प्रार्थी का  तर्क था कि बीमा कंपनी को क्लेम खारिज करने का अधिकार नहीं है। स्थायी लोक अदालत ने प्रार्थी की शिकायत के बाद दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह वार्ता का प्रयास किया, लेकिन सुलह वार्ता विफल रहने पर स्थायी लोक अदालत ने मेरिट के आधार पर प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर प्रार्थी को क्लेम राशि अदा करने का आदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ