अजमेर। जन सेवा समिति अजमेर एवं हरि ओम कॉलोनी विकास समिति के पदाधिकारियों की सर्व धर्म समिति ने रविवार 22 मार्च को अपने कार्य अथवा प्रतिष्ठान को बन्द करके लोगो से धरो में ही रहने की अपील की है।जन सेवा समिति के सरदार बलबीर सिंह,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, जन सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक बुन्देल, उपाध्यक्ष अनवर हुसैन घोसी, शराफत हुसैन धोसी, आल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के बद्वरूद्वीन कुरेशी, मुनीम टेकचन्दानी, भगवान वरलानी, महासचिव रमेश लालवानी, फादर हीरालाल मैसी, शहनाज खान, हरि ओम कॉलोनी के सचिव सागर मीणा, मोहित लालवानी, अजय मेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, आर्य समाज के पण्डित दिनेश शर्मा, चेतन मंगलानी, हितेष मंगलानी, राजीव जैन निराला, उषा देवी जैन, कृष्णा शर्मा, मानमल गोयल, पुखराज जंगम, राधा किशन दौलतानी, गोविन्द लालवानी, दिलीप सामनानी सहित अन्य सबने शहर के नागरिको से अपील की है कि आगामी 22 मार्च रविवार को माननीय प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुसार धरो में ही रहकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ