Ticker

6/recent/ticker-posts

22 को व्यापारिक महासंध द्वारा बाजारों को बंद करने का निर्णय

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के "जनता कर्फ्यू" की अपील   
अजमेर। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के साथ जुड़े शहर के लगभग 108 व्यापारिक संगठनो द्वारा महासंध के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा एवं महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में मोहन लाल शर्मा के गंज स्थित कार्यालय में निर्णय लिया गया हैं कि रविवार 22 मार्च को अपने अपने प्रतिष्ठान एवं व्यवसायिक स्थल को बन्द रखा जायेगा। महासंध के महासचिव रमेश लालवानीने बताया कि देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए माननीय प्रधान मंत्री महोदय ने देश वासियो से अपील की है कि आगामी रविवार 22 मार्च को जनता कर्फयू मानते हुए सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक धरो में ही रहे और बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें इस अपील को मध्यनगर रखते हुए रविवार को अजमेर के समसत बाजारो को बन्द करने का निर्णय लिया गया है।उपाध्यक्ष मानमल गोयल एवं भागचन्द दौलतानी ने बताया कि महासंध के द्वारा निर्णय लिया गया हैं कि बाजारो का बन्द स्वैच्छिक तौर पर किया जायेगा। 


व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के अध्यक्ष मानमल गोयल, महासचिव गोविन्द लालवानी, सरदार दिलीप सिंह छाबडा, आगरा गेट व्यापारिक संध के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली, स्टेशन रोड के अध्यक्ष बालेश गोहिल, कमल अभिचन्दानी, विनय चैनानी, बन्टी आलवानी,कचहरी रोड के सरदार नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, किशोर टेकवानी, मार्टिन्डल ब्रिज व्यापारिक संध के अध्यक्ष सम्पत कोठारी,भीष्म टेकचन्दानी, योगेश गुवालानी, राजेश गुवालानी, केसर गंज में कबीर बाजार के अध्यक्ष राजीव निराला, ललित जैन, रमेश चन्द पाण्डया, सेन्ट जोन्स मार्केट के चेतन लालवानी, डिग्गी बाजार जनरल मर्चेन्ट के बलजीत सिंह वालिया, जयकिशन वतवानी, डिग्गी प्लाजा बाजार के अध्यक्ष किशन बालानी, सचिव रमेश चेलानी, सरदार चरनजीत सिंह, कवंडस पुरा बाजार के अध्यक्ष राजेश गोयल, सचिव विजय निचानी, महावीर सर्किल के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निर्वाण, सचिव दिनेश यादव,पुरानी मण्डी के अनूप कुवेरा, पृथ्वीराज मार्ग के श्रीचन्द रामनानी, मनमोहन सिंह, आशा गंज के रामचन्द वीजरानी, झूला मौहल्ला बाजार के किशोर विधानी, मनोज झामनानी, रामगंज बाजार के अध्यक्ष सरदार दिलीप सिंह, कवंडस पुरा के महेश पिंजलानी, नला बाजार के अध्यक्ष रमेश तेजवानी, सुरेश जेठवानी, मायाणी बाजार के प्रकाश गोस्वामी, धसेटी बाजार के महेन्द्र बंसल, मून्दडी मौहल्ला के अध्यक्ष अशोक मुदगल, अशोक मामा,अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, दरगाह बाजार के उपाध्यक्ष दिलीप सामनानी, आदर्श नगर के अन्नू मित्तल, लोकेश मिश्रा, गांधी बाजार के सचिव लक्ष्मण टेकवानी, चन्द्र वरदाई नगर के राकेश सैन, सागर मीणा, पुलिस लाईन के अध्यक्ष रणवीर सैनी, सचिव श्याम सुन्दर, नया बाजार के अशोक बिन्दल, भोजनालय संध के किशन सिंह राव, टायर डीलर्स के ओम प्रकाश टांक, खाईलैण्ड र्माेकट के सचिव ओम प्रकाश मुरकिया, केसर गंज के नरेश मंगलानी, महेश वीजरानी, दिल्ली गेट के विजय हंसराजानी, बद्वरूद्वीन कुरेशी, शराफत हुसैन धोसी, पंचौली चौराहा के धनश्याम पंचोली सहित अन्य ने रविवार 22 मार्च को अपने अपने बाजारो को बन्द करने की बात कहते हुए क्षेत्र के व्यापारियो से अपने अपने प्रतिष्ठान रविवार को बन्द करने की व्यापारियो से अपील की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ