Ticker

6/recent/ticker-posts

देवर्षि नारद जयंती समारोह समिति अजमेर की बैठक हुई सम्पन्न

देवर्षि नारद जयंती समारोह समिति अजमेर की बैठक हुई सम्पन्न

देवर्षि नारद जयंती समारोह समिति अजमेर की बैठक हुई सम्पन्न

नवीन कार्यकारिणी का हुआ मनोनयन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। देवर्षि नारद जयंती समारोह समिति अजमेर की वार्षिक बैठक शुक्रवार को पुष्कर मार्ग स्थित आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय में संपन्न हुई । 

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभ लेखक एसपी मित्तल ने बताया कि अजमेर शहर में गत 10 वर्षों से अधिक समय से आद्य पत्रकार एवं संवाददाता देवर्षि नारद जयंती समारोह मनाया जाता रहा है।  प्रतिवर्ष नारद जयंती ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया को मनाई जाती है। अजमेर जिले के पत्रकारों , सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एवं प्रबुद्ध जनों के बीच में देवर्षि नारद के लोक कल्याणकारी संवाद की परम्परा को आदर्श बनाने के उद्देश्य से ये आयोजन किया जाता है।

शुक्रवार को सम्पन्न हुई  समारोह समिति की बैठक में सर्व सम्मति से सुनील दत्त जैन को समिति का अध्यक्ष एवं कंवल प्रकाश को सचिव के रूप में चुना गया । 

बैठक में निरंजन शर्मा, भूपेंद्र उबाना, राजेंद्र लालवानी, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम आनंदकर, सीमा पाराशर एवं प्रदीप शर्मा उपस्थित थे। मई माह में ही आयोजन होना प्रस्तावित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ