उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में व्यापक महिला जनसंवाद
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश कोषाध्यक्ष शकुन्तला विजयवर्गीय ने उतरप्रदेश के मैनपुरी जिले की भोगाँव विधानसभा में संगठनात्मक प्रवास कर व्यापक महिला जनसंवाद किया। राजस्थान से उत्तर प्रदेश प्रवास पर गईं 50 महिला कार्यकर्ताओं को अलग-अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सर्वाधिक महिला कार्यकर्ताओं का प्रवास ब्रज क्षेत्र में रहा। शकुन्तला विजयवर्गीय को मैनपुरी जिले की भोगाँव विधानसभा का दायित्व दिया गया।
अपने प्रवास के दौरान विजयवर्गीय ने भोगाँव विधानसभा के सभी मंडलों के विभिन्न गांवों एवं बूथों पर पहुंचकर आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की बहनों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं, प्रबुद्धजन महिलाओं तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बहनों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जाना तथा महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की।
प्रवास के दौरान उन्होंने अनुसूचित जनजाति परिवार के यहां भोजन कर सामाजिक समरसता एवं आत्मीयता का संदेश दिया। भोगाँव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री से भी उनकी आत्मीय मुलाकात हुई।
इस प्रवास में मैनपुरी जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा सैगर जी, उपाध्यक्ष नीतू जादव, महामंत्री शशि पाठक एवं विधानसभा प्रभारी मुन्नी राजपूत सहित स्थानीय महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
शकुन्तला विजयवर्गीय ने कहा कि राजस्थान की 50 महिला कार्यकर्ताओं का उत्तर प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में संगठनात्मक प्रवास महिला सशक्तीकरण एवं संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महिलाओं के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाना इस प्रवास का प्रमुख उद्देश्य रहा।


0 टिप्पणियाँ