Ticker

6/recent/ticker-posts

भंडारण निगम की अध्यक्ष आरूषि मलिक से भेंट

भंडारण निगम की अध्यक्ष आरूषि मलिक से भेंट

भंडारण निगम की अध्यक्ष आरूषि मलिक से भेंट 


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान राज्य भण्डारण निगम जयपुर की चेयरमैन एवं सीएमडी आईएएस आरूषि मलिक गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी श्याम सुन्दर मंत्री ने स्वागत सत्कार कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी । 

समिति की अजमेर जिला महिला इकाई अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि आरुषि मलिक को समिति की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया । बेटी बचाओ के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ।  एच पी काबरा गर्ल्स कॉलेज की जानकारी देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी निमंत्रण दिया जिस पर उन्होंने कुचामन आने की स्वीकृति प्रदान की । 

दीपावली पश्चात जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव - अर्बन डेवलपमेंट आईएएस आलोक गुप्ता, राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्य सचिव डी बी गुप्ता, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य अशोक कुमार गुप्ता, एडवोकेट सुरेन्द्र शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पूर्व अधिकारी टी एम खत्री, अविनाश जोशी एवं एमवाईके लेट्रीकेट की राजस्थान की टीम के सदस्यों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ