Ticker

6/recent/ticker-posts

संवेदना और श्रृंगार के स्वर गूंजे साहित्य धारा में

संवेदना और श्रृंगार के स्वर गूंजे साहित्य धारा में

संवेदना और श्रृंगार के स्वर गूंजे साहित्य धारा में 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजयमेरू प्रेस क्लब द्वारा रविवार को आयोजित संगोष्ठी में 30 से अधिक साहित्यकारों ने मानवीय प्रवृत्ति, सामाजिक परिदृश्य, दीपोत्सव, प्रकृति, देशप्रेम और अध्यात्म पर केंद्रित संवेदना और श्रृंगार से ओतप्रोत कविता, गीत, गजल, लघुकथा को प्रस्तुत किया। 

डॉ. रमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में ब्यावर के गणपत सिंह मुग्धेश अतिथि कवि थे। संयोजक उमेश कुमार चौरसिया ने सभी का स्वागत किया और आज संयोजक प्रदीप गुप्ता ने संचालन किया। 

गोष्ठी में डॉ बृजेश माथुर, गोविंद भारद्वाज, चेतना उपाध्याय, सुनीता जैन, शालिनी अग्रवाल, दीपशिखा क्षेत्रपाल, रजनीश मैसी, सुधा मित्तल, पुष्पा क्षेत्रपाल, चंद्रभान, सतीश गोधा, कुलदीप खन्ना, जयगोपाल, डी सी देवड़ा और चंद्रप्रकाश आदि ने रचनाएं पढ़ीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ