सिंधियत जो सरताज संत कंवर राम संगोष्ठी संपन्न
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली, भारत सरकार व सिंधी संगीत समिति रजि. अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में झूलेलाल भवन चांद बावड़ी में सिंधियत जो सरताज संत कंवर राम विषय पर संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक घनश्याम ठारवानी भगत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य हासो दादलानी रहे। अध्यक्षता पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर सुरेश सिंधी ने की। साहित्यकार अशोक मंगलानी ने संत कंवर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी ने बताया कि प्रेम परोपकार त्याग तपस्या व मानवता के मसीहा थे संत कंवर राम साहब। स्वामी सर्वानंद विद्या मंदिर के बच्चों पहल चंदानी, हर्ष रायसिंघानी, वंशिका डालानी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। तान्या वतवानी द्वारा संत कवर राम की वेशभूषा में नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सिंधी संगीत सम्राट मास्टर चंदर व संत कवर राम साहब के लिए 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। प्रेम प्रकाश आश्रम के संत रामप्रकाश ने आशीर्वचन दिए।
कार्यक्रम में आत्म प्रकाश उदासी गोविंद जैनानी, कैलाश केसवानी, राजेश जुरानी, राजेश गिद्वानी, अजीत पमनानी, दिलीप परवानी, लक्ष्य गुरबाणी, नीतू ठारवानी, विद्या देवी, रुक्मणी वतवानी, मोहित नायक, दीपक सेन आदि सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम भगत द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई व सभी को अल्पाहार वितरित किया गया।

0 टिप्पणियाँ