हिंगलाज माता दरबार में अष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। हिंगलाज माता दरबार, चाँद बावड़ी, अजमेर में आज रविवार को अष्टमी महोत्सव बड़ी श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में माता के भक्तों ने दरबार में हाजिरी भरकर दर्शन किए और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दरबार से जयश्री-घनश्याम रामचंदानी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुऐ बताया प्रातः 10:00 बजे विधि-विधान से हवन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ दीं। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे कन्या भोज करवाया गया, जिसमें कन्याओं को भोजन कराकर माता के स्वरूप में पूजन किया गया।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया दोपहर 1:30 बजे से आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरा दरबार परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा।
अष्टमी महोत्सव के सफल आयोजन पर दरबार से वैष्णवी रामचंदानी द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


0 टिप्पणियाँ