Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल धाम में धूमधाम से मनाया असुचंड महोत्सव

झूलेलाल धाम में धूमधाम से मनाया असुचंड महोत्सव

झूलेलाल धाम में धूमधाम से मनाया असुचंड महोत्सव 

समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का हुआ अभिनंदन      

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में असुचंड महोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर द्वारा किया गया। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि  झूलेलाल धाम परिसर में प्रातः  नित्य नेम आरती के बाद संत महात्मा व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ढोल शहनाई की धुन पर नाचते गाते हर्षौल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। जिसके के बाद समाज के श्रद्धालुओं द्वारा पलान्द छुड़वाना, मुंडन संस्कार आदि के कार्यक्रम हुए । शाम 5:00 बजे प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला, तारा हरपलानी, सीमा लालवानी, वंशिका हरवानी, नीतू कलवानी, किरण तीर्थानी, विद्या तेजवानी, योगिता आसवानी आदि झूलेलाल मंडली के सदस्यों द्वारा पूज्य बहराणा साहब की स्थापना भजन, कीर्तन,पंजड़े के पश्चात शाम 7:30 बजे पंज महाज्योत प्रज्वलित कर महाआरती के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में, आर टी ओ प्रकाश टहिलयानी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिंधी व भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सिंधी समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों हेमलता खत्री, रश्मि हिंगोरानी, रमेश चेलानी,कुमार लालवानी, संदीप मखीजानी, सुनील मोत्यानी, ईश्वर टहल्याणी, विकास लालवानी,विनोद आसनानी का माला, पखर, पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन व आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।  ढोल शहनाई की धुन पर छेज डांडिया नृत्य के बाद आम भण्डारे की प्रसादी के पश्चात पूज्य बहराणा साहब की पंजमहाज्योति बालम्बा साहब में विसर्जित की गई जिसके बाद पंजड़े भजन गाकर पल्लव अरदास के बाद डोडो चटनी प्रसाद वितरण के साथ असु चंड महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर ट्रस्टी हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी,मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी, अशोक तीर्थानी, पदम भगतानी, विजय हंसराजानी, दौलत लौंगानी, तुलसी सोनी, दयाल साजनानी, पारस लौंगानी, हरीश नानकानी, माधव बच्चानी, नीतेश भाटिया, जयंत जुमानी, दीपक निहालानी, मोहन तुलस्यानी, जितेंद्र रंगवानी, गौरव मीरवानी, ठाकुर कारुमल, हरु तोलानी, अशोक मंगलानी, नरेंद्र टेकचंदानी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ