Ticker

6/recent/ticker-posts

संस्था के 61 वर्ष होना गौरवपूर्ण बात - मित्तल

संस्था के 61 वर्ष होना गौरवपूर्ण बात - मित्तल

संस्था के 61 वर्ष होना गौरवपूर्ण बात - मित्तल

केक काटकर चार्टर सदस्यों को सम्मानित किया 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर का 61 वाँ चार्टर दिवस  मानसरोवर कॉलोनी स्थित लायंस भवन में क्लब अध्यक्ष लायन नीता भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब के स्थापना दिवस को चार्टर नाइट के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर केक काटकर चार्टर सदस्यों का सम्मान किया गया । साथ ही तीन सेवा कार्य कर इसे विशेष दिन के रूप में मनाया गया । क्लब सचिव लायन शारदा टंडन ने सचिवीय प्रतिवेदन पढ़ा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंड्रोसी) लायन कुलभुषण मित्तल, इंदौर ने कहा कि किसी भी संस्था के लिए 60 वर्ष सफलतापूर्वक चलते हुए उपलब्धियां प्राप्त करना गर्व की बात है । ये सदस्यों के आपसी समन्वय एवं घनिष्ठता से ही संभव है ।  विशिष्ट अतिथि उपप्रांतपाल लायन सी पी विजयवर्गीय, कोटा ने कहा कि लायंस के माध्यम से किए गए सेवा कार्यों की पहचान विश्वस्तरीय होती है । हमे भी अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ कर मिशन 1.5 को हर संभव सफल बनाना है । उन्होंने तीन नए सदस्यों को शपथ दिला कर क्लब में शामिल किया । इससे पूर्व अतिथियों द्वारा मेल्विन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई । लायन राज शर्मा ने ध्वज वंदना की ।  क्लब कोषाध्यक्ष लायन पुष्पा ईनाणी ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया । मंच संचालन लायन आर पी शर्मा ने किया । धन्यवाद ज्ञापन लायन अशोक शर्मा ने दिया । 

सेवा कार्यों के तहत लायन पी सी लुनियां द्वारा पशुओं के चिकित्सालय टोल्फा में 71000/- का चेक, लायन अजय ईनाणी द्वारा स्कूल में दो सीलिंग फेन, लायन सुमन परिहार द्वारा एक छात्र को साईकिल अतिथियों द्वारा प्रदान की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ