क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग 11 के क्षेत्र प्रथम की क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक लायन डॉ चेतना उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्षेत्र के अधीन वाले क्लब पदाधिकारियों ने बैठक में प्रांतीय कार्यक्रमों की क्रियान्वंति एवं अब तक किए गए कार्यों की तुलनात्मक रिपोर्ट पेश की गई । साथ ही आगामी सेवा कार्यों पर चिंतन मनन कर योजना निर्माण किया । क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आगामी पीढ़ी की समृद्धि हेतु लायंस क्वेस्ट एवं पीस पोस्टर पर कार्य करने पर जोर दिया । कार्यक्रम के पश्चात भातृत्व भाव व प्रकृति प्रेम वश आगंतुकों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
इस अवसर पर लायंस क्लब प्रीमियम के अध्यक्ष लायन अनिल उपाध्याय, आगाज के अध्यक्ष लायन अतुल विजयवर्गीय, लायन घेवरचंद नाहर, लायन विनोद गुप्ता, लायन वंदना गोयल, लायन सुबोध गर्ग सहित अन्य मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ