Ticker

6/recent/ticker-posts

तरन्नुम ए तराना संगीत कार्यक्रम 8 को मसाला चौक में

तरन्नुम ए तराना संगीत कार्यक्रम 8 को मसाला चौक में

तरन्नुम ए तराना संगीत कार्यक्रम 8 को मसाला चौक में

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।  कला एवं संगीत के प्रेमियों एवं नए गायक कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए ग्रुप अजयमेरू सुर बहार द्वारा 8 सितम्बर को शाम 6:15 बजे से वैशालीनगर स्थित अर्बन हाट बाजार मसाला चौक में संगीतमय कार्यक्रम तरन्नुम ए तराना आयोजित किया जाएगा । 

प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा फिल्मी गानों, गजल, राजस्थानी गीत पर प्रस्तुतियां दी जायेगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हनुमानदयाल बंसल होंगे। संयोजक महेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रमुख गायक कलाकारों के नवागंतुक गायक कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे भी अपनी प्रस्तुतियां दे सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ