कृष्ण विहार नवरात्र समारोह संपन्न, बुजुर्गों एवं बच्चों का किया सम्मान
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। कुंदन नगर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में आयोजित 9 दिवसीय नवरात्र महोत्सव का भव्य समापन हुआ जिसमें बुजुर्गों के साथ साथ नन्हे मुन्ने कलाकारों का सम्मान किया गया।
कृष्ण विहार समग्र विकास समिति के अध्यक्ष बसंत विजयवर्गीय में इस अवसर पर कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने,स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए कॉलोनी एवं शहर को स्वच्छ तथा सुंदर बनाएं।
इस अवसर पर 9 दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया जिसमें सारा सोकरिया, ध्रुविका धनोपिया दक्षिता धनोपिया, प्रिंषा भार्गव, शाश्वत विजयवर्गी, इशिता सिंघल एवं तन्नी शर्मा प्रमुख रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ जनों को भी सम्मानित किया गया जहां उनका माला पहनकर शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट किए गए इनमें रतन लाल परसोई श्रीमती सुनीता बदलनी श्रीमती सुनीता जैन प्रहलाद नारायण माथुर राम अवतार खंडेलवाल अशोक शर्मा एवं अभिलाषा शर्मा रहे जिन्हें आयोजन समिति की ओर से सम्मानित करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में राम अवतार खंडेलवाल, जेपी गुप्ता, विनोद गुप्ता, सुनील यादव, अश्विनी वैष्णव, दीपिका मंत्री, स्नेह लता गुप्ता सतीश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीयों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

0 टिप्पणियाँ