Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय इक्वाइन एक्सीलेंस अवॉड्र्स में राजस्थान का गौरव

राष्ट्रीय इक्वाइन एक्सीलेंस अवॉड्र्स में राजस्थान का गौरव

राष्ट्रीय इक्वाइन एक्सीलेंस अवॉड्र्स में राजस्थान का गौरव

डॉ. नवीन परिहार ने देश-विदेश के श्रेष्ठ अश्वपालकों को किया सम्मानित


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गैर-सरकारी संगठन दिशा (DISHA) द्वारा आयोजित भव्य ‘इक्वाइन एक्सीलेंस अवॉड्र्स’ समारोह में अजमेर एवं राजस्थान के पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी उपस्थिति दर्ज हुई। समारोह में राजस्थान पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं अजमेर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश-विदेश के श्रेष्ठ अश्वपालकों एवं इक्वाइन क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाओं को सम्मानित किया।


20 श्रेणियों में देश-विदेश से प्राप्त हुए नामांकन


अश्व संरक्षण, संवर्धन एवं इक्वाइन इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित पुरस्कार समारोह में घोड़ों एवं अश्व क्षेत्र से संबंधित करीब 20 विभिन्न श्रेणियों में नामांकन आमंत्रित किए गए थे। इनमें बेस्ट घुड़सवार, बेस्ट ट्रेनर, बेस्ट राइडर, बेस्ट वेटेरिनियन, बेस्ट स्टड फार्म, बेस्ट स्टार्टअप तथा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित विभिन्न श्रेणियां शामिल थीं। पुरस्कारों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के अश्वपालकों से भी बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए।


छह सदस्यीय जूरी के अध्यक्ष रहे डॉ. परिहार


प्राप्त नामांकनों के निष्पक्ष मूल्यांकन एवं विजेताओं के चयन के लिए छह प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय जूरी गठित की गई थी। डॉ. नवीन परिहार इस जूरी के अध्यक्ष रहे। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त नामांकनों का मूल्यांकन कर पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया।


माधवगढ़ पैलेस में हुआ भव्य सम्मान समारोह

गुड़गांव, हरियाणा स्थित माधवगढ़ पैलेस में आयोजित पुरस्कार समारोह में भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री  ष्णा तीरथ मुख्य अतिथि रहीं। डॉ. नवीन परिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से विभिन्न श्रेणियों में चयनित विजेताओं को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


वरिष्ठ अश्वपालकों को भी किया गया विशेष सम्मान


समारोह के दौरान अश्वपालन क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान देने वाले वरिष्ठ अश्वपालकों एवं आयोजन से जुड़े दिग्गजों का भी विशेष सम्मान किया गया। इनमें गुजरात के 80 वर्षीय वरिष्ठ अश्वपालक, राजस्थान के 75 वर्षीय अश्वपालक तथा महाराष्ट्र के नासिक जिले के सारंगखेड़ा में प्रसिद्ध चेतक घोड़ों के मेले के लगभग 75 वर्षीय आयोजक शामिल रहे।


राष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. परिहार ने रखे विचार


पुरस्कार समारोह से पूर्व दिशा (DISHA) द्वारा घोड़ों एवं इक्वाइन सेक्टर से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय स्तर की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें डॉ. नवीन परिहार मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया के समक्ष देशी नस्ल के घोड़ों के संरक्षण एवं संवर्धन, आधुनिक पशु चिकित्सा तथा अश्व क्षेत्र में रोजगार एवं खेल की संभावनाओं पर विस्तार से विचार रखे।


अजमेर एवं राजस्थान के लिए गौरव का अवसर


राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मंच पर अजमेर के पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. नवीन परिहार को छह सदस्यीय जूरी के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना तथा उनके द्वारा देश-विदेश के श्रेष्ठ अश्वपालकों को सम्मानित किया जाना अजमेर एवं राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। इससे राजस्थान के पशुपालन विभाग की अश्वपालन, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ