Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब का 61 वां चार्टर दिवस 29 को



लायंस क्लब का 61 वां चार्टर दिवस 29 को

केक काटकर चार्टर सदस्यों का करेंगे सम्मान

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर का 61 वाँ चार्टर दिवस मंगलवार को सांय 7 बजे मानसरोवर कॉलोनी स्थित लायंस भवन में क्लब अध्यक्ष लायन नीता भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब के स्थापना दिवस को चार्टर नाइट के रूप में मनाया जाता है । इस अवसर पर केक काटकर चार्टर सदस्यों का सम्मान किया जाता है । साथ ही सेवा कार्य कर इसे विशेष दिन के रूप में मनाया जाएगा । 

क्लब सचिव लायन शारदा टंडन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर (एंड्रोसी) लायन कुलभुषण मित्तल, इंदौर एवं विशिष्ट अतिथि उपप्रांतपाल लायन सी पी विजयवर्गीय, कोटा  होंगे । क्लब कोषाध्यक्ष लायन पुष्पा ईनाणी ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन आर पी शर्मा को बनाया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ