असू चंड : 12 अक्टूबर को निकलेगी भव्य महायात्रा बैठक आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिन्धी युवा संघ संस्था, अजमेर (रजि.) की ओर से आगामी असू चंड महायात्रा के आयोजन को लेकर 26 सितंबर, शनिवार शाम 5:00 बजे पूज्य झूलेलाल मंदिर, केसरगंज, अजमेर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में असू चंड महायात्रा के आयोजन, मार्ग, व्यवस्थाओं एवं समाज की अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सोमवार, 12 अक्टूबर को असू चंड महायात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
महायात्रा का शुभारंभ शाम 4:00 बजे पूज्य झूलेलाल मंदिर, सब्जी मंडी, केसरगंज से होगा। महायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गंज चौराहा पहुंचेगी। महायात्रा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों सहित विभिन्न आकर्षण शामिल रहेंगे।
बैठक में संस्था के कमल केवलरामानी, नितेश खेमचंदानी, जीतू सोनी, रोहित जेठानी, गिरीश आसमानी, मनोज झामनानी, अशोक दुलानी सनी पमनानी, राहुल खिलानी नितेश भाटिया, अक्षय खत्री, नानक गजवानी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महायात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जल्द ही एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। समिति में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिससे महायात्रा का संचालन बेहतर समन्वय एवं व्यवस्था के साथ किया जा सके।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्याम लालवानी ने कहा कि असू चंड हमारे समाज की आस्था, संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस महायात्रा के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ समाजबंधुओं को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने समस्त समाजबंधुओं से अपने-अपने दोपहिया वाहनों के साथ अधिक से अधिक संख्या में महायात्रा में शामिल होने की अपील की, ताकि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न होगा।

0 टिप्पणियाँ