राधा बनो प्रतियोगिता आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र महिला समिति की ओर से राधा अष्टमी पर रासराजैश्वरी कृष्ण वल्लभ, राधा जी का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया ।
समिति की अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने बताया कि सर्वप्रथम राधा रानी व कृष्ण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया । कार्यक्रम में राधा बनो प्रतियोगिता संपन्न हुई । सचिव रचना अग्रवाल व सह सचिव अंजना मित्तल के निर्देशन में विभिन्न गेम खिलवाए गए जिसमें समिति की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
राधा बनो प्रतियोगिता में निर्णायक कोषाध्यक्ष माधुरी कंदोई व उपाध्यक्ष सुमन गोयल, विनीता मित्तल अलका गर्ग द्वारा विजेता घोषित किये । चंचल डीडवानिया ने कृष्ण रूप धारण किया व अमिता, अंजना मित्तल, अलका गर्ग द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर समिति की सदस्य प्रियंका मंजू, सीता अग्रवाल, प्रियंका गोयल ललिता फतेहपुरिया ने भक्ति रस में नृत्य किया । बैलेंस प्रतियोगिता में में प्रथम राखी द्वितीय ममता गोयल और धागा स्पीड प्रतियोगिता में अमिता प्रथम व अलका हेमेंद्र गर्ग द्वितीय स्थान प्राप्त किया विजेताओं को समिति के पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया।

0 टिप्पणियाँ