जीतो अजमेर चैप्टर को मिला श्रेष्ठ इमर्जिंग अवॉर्ड
अभिनेत्री टि्वंकल खन्ना ने किया सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जीतो अजमेर चैप्टर को इंदौर में आयोजित जीतो एपेक्स नेशनल समीक्षा अवॉर्ड्स 2024-26 में प्रतिष्ठित "श्रेष्ठ उभरता हुआ चैप्टर" (इमर्जिंग चैप्टर) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री टि्वंकल खन्ना ने यह सम्मान जीतो अजमेर चैप्टर के चेयरमैन मनीष रांका को प्रदान किया।
इस सम्मान के लिए भारत और विदेशों के 94 जीतो चैप्टर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। राजस्थान ज़ोन के 12 नामांकित चैप्टर्स में से अजमेर चैप्टर को यह अवॉर्ड मिला। सभी चैप्टर्स का मूल्यांकन सदस्य संख्या में वृद्धि, समाज के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाले अनूठे प्रोजेक्ट्स, महिला सशक्तिकरण की पहल, जीतो आवास, जीतो बिजनेस नेटवर्क और जीतो जॉब्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों के आधार पर किया गया।
जीतो अजमेर चैप्टर की प्रमुख गतिविधियां और उपलब्धियां संभव की सफलता भी शामिल है ।
गौरतलब है कि जीतो अजमेर चैप्टर ने बीते कार्यकाल में व्यापार, व्यवहार, समाज, खेलकूद और ज्ञानवर्धन के साथ हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं । रेफरल ग्रुप की 50 सदस्यों के साथ भव्य लॉन्चिंग, जो आज सफलता के शिखर पर है और सदस्यों के बीच अंतरराज्यीय व आपसी व्यापार को सशक्त बना रही है । जीतो अजमेर राजस्थान ज़ोन कॉन्क्लेव के अंतर्गत मेयो कॉलेज में भव्य "ऋषभ संभव नाइट" का आयोजन किया । जीतो अजमेर प्रीमियर लीग का दो बार सफल आयोजन कर नए आयाम स्थापित किए ।जीतो पेट्रन मेंबरशिप ड्राइव का दो बार सफल आयोजन एवं महावीर जयंती के शोभा यात्रा जुलूस में जीतो अजमेर की आकर्षक झांकियां सजाई गई । दो बार संपूर्ण जैन समाज को एकत्रित कर एक स्वर में सामूहिक नवकार मंत्र का जाप कराया गया । जेबीएन संभव की इस सफलता में प्राची पोखरना का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने जेबीएन महाकुंभ में अजमेर चैप्टर का नाम गौरवान्वित किया।
जीतो अजमेर चैप्टर चेयरमैन मनीष रांका, जेबीएन कन्वीनर अमित पोखरना, जीतो यूथ विंग चेयरमैन विपुल कटारिया एवं यूथ विंग सेक्रेटरी समकित दूधड़िया ने बताया कि इस उपलब्धि में जीतो अजमेर यूथ विंग और लेडीज़ विंग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों विंग्स ने विभिन्न सामाजिक व सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे चैप्टर की सफलता को मजबूती मिली। 450 से अधिक जीतो एडवाइजरी व अपैक्स सदस्यों तथा देशभर से पधारे चेयरमैन-सेक्रेटरी की उपस्थिति में मिला यह सम्मान अजमेर चैप्टर की सामाजिक सरोकारों, युवाओं की भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर बढ़ती पहचान का प्रतीक है। यह उपलब्धि समस्त सदस्यों के सहयोग एवं मनीष रांका के दूरदर्शी नेतृत्व से संभव हो सकी है।

0 टिप्पणियाँ