लहरिया उत्सव में छाई सतरंगी छटा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजयमेरु प्रेस क्लब के महिला समूह "हमसफ़र" का लहरिया उत्सव रविवार 23 अगस्त को क्लब के सभागार में रंगबिरंगी सतरंगी छटा बिखेरते हुए मनाया गया।
"हमसफ़र" ग्रुप की महिला सदस्यों ने लाल, नीले, पीले, हरे, नारंगी जैसे विभिन्न रंगों की लहरिया साड़ियों में सज कर सादगी और सौम्यता का सावन मानो बरसा दिया। हंसीखुशी के माहौल के बीच सभी महिलाओं ने विभिन्न परम्परिक व फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया। सभागार धुनों और थापों से थिरक उठा। ऐसा लगा जैसे हर मन नृत्य कर रहा हो और कण कण गूंज रहा हो। इन्हीं तरंगों के बीच हाउसी का खेल हुआ तो बीच बीच में चुहलबाजी और हंसी ठिठोली का दौर चलता रहा। मौजमस्ती और किलकारियों में वक़्त जैसे उड़ सा गया और स्वादिष्ट व्यंजनों के लुत्फ के साथ वो सतरंगी छटा विसर्जित हुई।
आयोजन में आभा शुक्ला, मधु अग्रवाल, प्रतिभा टण्डन, श्वेता शबनम, पिंकी हंसराजानी, भारती जेनानी, मनीष सक्सेना, डॉ शशि मित्तल, ऋतु गर्ग, जसवीर कौर विर्दी, निर्मला सनकत, शिखा गुप्ता, अनिता सोनी, रश्मी चौधरी सहित अनेक सदस्यों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम आयोजित करने में जीएस विर्दी फरहाद सागर का सहयोग रहा।

0 टिप्पणियाँ