Ticker

6/recent/ticker-posts

रोजाना उड़ती मिट्टी, सीमेंट एवं प्रदूषित धूल से क्षेत्रवासी परेशान

रोजाना उड़ती मिट्टी, सीमेंट एवं प्रदूषित धूल से क्षेत्रवासी परेशान

रोजाना उड़ती मिट्टी, सीमेंट एवं प्रदूषित धूल से क्षेत्रवासी परेशान

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । वैशालीनगर सागरविहार कॉलोनी के रहवासी पिछले एक साल से धूल मिट्टी से त्रस्त होकर गंभीर बीमारियों की और बढ़ रहे है । स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाला निमार्ण के लिए यहाँ ठेकेदार ने कार्यादेश लिया, जो तो दो माह में ही पूरा हो गया । लेकिन अन्य जगहों के लिए यहां पर ही अपना जमावड़ा जमा लिया । बड़ी बड़ी भारी भरकम मशीनें,  डंपर, क्रेशर मशीन, मिक्सर यहां पर रहवासी इलाके में काम में ले रहे है । जिससे इनके आने जाने से, निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल मिट्टी घरों में घुस रही है । यहां रहने वालों के नाक मुंह में जाने से अंजाने में ही बीमारी की और बढ़ रहे है । क्षेत्रीय पार्षद को भी इस बारे में अवगत कराया गया है ।  स्थानीय निवासी राजेंद्र गांधी ने बताया कि दीपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा है, घरों में सफाइयां शुरू होने वाली है, लेकिन यहां अघोषित फैक्ट्री से रोज सीमेंट, बजरी से उड़ने वाली धूल से क्षेत्रवासी परेशान है । उल्लेखनीय है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में बन रहे नालों के लिए यहां काफी संख्या में ब्लॉक बन रहे है । जिला प्रशासन से मांग है कि इस से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाएं एवं प्रदुषण फैलाने के लिए ठेकेदार को पाबंद करे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ