असूचंड : सिन्धी युवा संगठन का रक्तदान शिविर 12 अक्टूबर को, बैठक आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । सिन्धी युवा संगठन अजमेर द्वारा 12 अक्टूबर को असूचंड के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान संगठन के महासचिव राजा सोनी ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में प्रत्येक रक्तदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कार्यकारणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक लोगों को 12 अक्टूबर को आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
संगठन के अध्यक्ष गौरव मीरवानी ने बताया कि प्रतिवर्ष युवा संगठन द्वारा आराध्य झूलेलाल के जन्म दिवस चेटीचंड और असू चंड (अर्द्ध चेटी) के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी 12 अक्टूबर को अजमेर संभाग के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में युवा बढ़-चढ़कर भाग लेते है।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक और वार्ड 79 के नवनिर्वाचित पार्षद कुमार लालवानी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया । लालवानी ने सिंधी युवा संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहां कि देश-दुनिया के वैज्ञानिकों ने बड़ीे से बड़ी बिमारियों की दवाईयां बना ली है, परन्तु रक्त का कोई विकल्प नहीं निकल पाया है, मानव का रक्त केवल मानव के काम आता है, इसलिए इसे महादान की श्रेणी में कहां जाता है।
बैठक में संगठन के संरक्षक रमेश मोटवानी, तुलसी दास सोनी, हरीश बच्चानी, जय बच्चानी, भगवान सबलानी, रमेश खटवानी, हीरालाल सतवानी, श्याम पारवानी, राजेश गेहानी, विशाल शर्मा, कबीर केवलानी, भरत आलवानी, होतचंद हरवानी, जितेन्द्र रंगवानी, दीपक रामरखयानी, नवीन पारवानी आदि सदस्य उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ