Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य जांच शिविर में 86 व्यक्ति लाभान्वित

स्वास्थ्य जांच शिविर में 86 व्यक्ति लाभान्वित

स्वास्थ्य जांच शिविर में 86 व्यक्ति लाभान्वित

सेवा सप्ताह का प्रथम दिन

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा वैशालीनगर स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम सेवा सप्ताह के तहत प्रथम दिन स्वास्थ्य सबके लिए के तहत जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, शारीरिक वजन की जांच की गई । जिसमें 86 व्यक्तियों ने लाभ उठाया । क्लब अध्यक्ष लायन विनय गुप्ता ने बताया कि शिविर में लायन मनोज वृंदानी एवं अशोक खूबचंदानी ने सेवाएं प्रदान की । इस दौरान 6 ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया गया, जिन्हें पहली बार मधुमेह पाई गई । उन्हें आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सा सलाह देकर सावधानी रखने एवं समय समय पर जांच कराने को कहा गया । 

शिविर में महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी, लायन एन के माथुर, लायन मधु माथुर, लायन राजेंद्र गांधी, लायन मधु माथुर सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे । उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र माथुर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ