क्षेत्रीय अध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा सम्पन्न
ग्यारह शिक्षकों का किया सम्मान
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब अजमेर द्वारा वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में शिक्षक दिवस समारोह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा का आयोजन क्लब अध्यक्ष नीता भटनागर की अध्यक्षता में किया गया ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर ग्यारह शिक्षकों का सम्मान किया गया। गर्व की बात हैं उसमें शिक्षिका सविता शर्मा भी थी जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है ।
समारोह की मुख्य अतिथि सोफिया कॉलेज की प्रिसिपल सिस्टर पर्ल थी । क्लब गतिविधियों की जानकारी, सेवा कार्यों, भावी योजनाओं से अवगत कराने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. लायन चेतना उपाध्याय की अधिकारिक यात्रा भी कराई गई । मुख्य अतिथि सिस्टर पर्ल द्वारा माँ सरस्वती एवं सर्वपल्ली डाॅ राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। ध्वज वन्दना लायन मधु माथुर ने की । द्वारा प्रस्तुत की गई और राष्ट्रगान हुआ। सचिव लायन शारदा टंडन ने सचिविय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष लायन पुष्पा ईनाणी ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया । मुख्य अतिथि सिस्टर पर्ल ने अपने संबोधन में शिक्षकों के योगदान को सराहा और एआई के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई तकनीकी ज्ञान शिक्षकों का स्थान कभी नहीं ले सकती।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ लायन चेतना उपाध्याय ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रांतीय कार्यक्रमों को अधिकाधिक करने पर जोर दिया । अंत में धन्यवाद प्रस्ताव लायन रमेश तापड़िया द्वारा प्रस्तुत किया गया।
ये शिक्षक हुए सम्मानित
राजेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, सविता शर्मा, रानी, चेतना, पर्ल, महेंद्र चौधरी, हेमलता शर्मा, करुणा कौशिक, किरण मेहरा


0 टिप्पणियाँ