Ticker

6/recent/ticker-posts

भारद्वाज के आतिथ्य में ग्रन्थ प्रसादम् कार्यक्रम संपन्न

भारद्वाज के आतिथ्य में ग्रन्थ प्रसादम् कार्यक्रम संपन्न

भारद्वाज के आतिथ्य में ग्रन्थ प्रसादम् कार्यक्रम संपन्न 

गर्भस्थ शिशु संरक्षण की दी जानकारी  


अजमेर (अजमेर मुस्कान) । बनवारी लाल मनीष कुमार फलोड़ द्वारा ग्रंथ पूजन एवं वितरण (ग्रन्थ प्रसादम्) कार्यक्रम मानस मर्मज्ञ अतुलकृष्ण भारद्वाज के आतिथ्य में आयोजित हुआ । 

गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति की महिला इकाई की जिला अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर 108 लोगों को श्री रामचरितमानस, श्री मद्भगवद्गीता, हनुमान चालीसा, शिव अराधना, बालक के गुण एवं रामनाम लेखन पुस्तिका ग्रंथ प्रसाद के रूप में प्रदान की गई । मानस मर्मज्ञ भारद्वाज ने प्रवचन के दौरान बताया कि आज इस ग्रन्थ प्रसाद के माध्यम से रामचरितमानस मानस आपके घर में जायेंगी । आप एक दोहा भी पढ़ेंगे तो रामचरितमानस के रसीया हनुमान जी आकर आपके सभी कष्ट हर लेंगे और मंगल ही मंगल होगा ।  सुख दुःख भी समय समय पर आते हैं इसको भगवान का प्रसाद मानकर ग्रहण करें और *जाहीं विधि राखे राम ताहि विधि रहिये* की तर्ज पर रहना सीखे । इस अवसर पर अतुल कृष्ण भारद्वाज का गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के शिष्टमंडल द्वारा शाल, दुपट्टा एवं संस्था का साहित्य भेंट कर अभिनन्दन किया साथ ही प्रायोजक बनवारी लाल फलोड़ का भी अभिनंदन किया । शिष्टमंडल में संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री, संस्था के कार्यकारिणी सदस्य एवं  कुचामन गौशाला के अध्यक्ष नन्द किशोर बिड़ला, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मोहन प्रकाश मालपानी, सचिव सम्पत सोमानी, गोपाल लढ़ा, आनन्द सालडा, सुशील काबरा उपस्थित रहे । विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, नावां से उत्तम चंद बियाणी, सत्यनारायण लढ़ा, भाजपा नेता विजेंद्र सिंह ने भी महाराज का स्वागत किया । डा. बिट्ठल फलोड़ ने भी स्वस्थ रहने के सूत्र बताए ।

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के बारे जानकारी देते हुए श्याम सुन्दर मंत्री ने बताया कि यह संस्था विरक्त त्यागी ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित हुई और भ्रूण हत्या रोकथाम और संस्कार जागृति के कार्य करती है । संस्कारों के उन्नयन हेतु *बेटी को समय पर ब्याहो और बहू को आगे पढ़ाओ* स्लोगन को चरितार्थ करना चाहिए । कार्यक्रम में अनैक स्थानों से प्रबुद्ध जन एवं आयोजकों के परिवार जन उपस्थित हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ