Ticker

6/recent/ticker-posts

गणेश बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गणेश बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गणेश बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । 

क्लब अध्यक्ष लायन विनय गुप्ता ने बताया कि फायसागर रोड स्थित श्री रामेश्वरम विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए “गणेश बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न रंगों एवं आकर्षक सामग्रियों से भगवान गणेश की सुंदर आकृतियाँ बनाईं। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए गणेश जी के विभिन्न स्वरूपों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। क्लब सचिव लायन नरेश ऐरन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ