एक मंच पर गूंजे पांच रंग, संगीत से बांधा सभी को एक सुर में
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। मिले सुर मेरा तुम्हारा (MSMT) सिंगिंग म्यूजिकल ग्रुप अजमेर द्वारा रविवार को एक होटल मे आयोजित मिले-जुले गीतों के शानदार संगीत कार्यक्रम में विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के गीतों ने श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया! प्रकाश जेठरा नें बताया कि कार्यक्रम में गायक कलाकारों अनूप गौड़,राकेश गौड़, कमरजहां, शकील अहमद, प्रकाश झमटानी,विकास पंवार, प्रकाश जेठरा, आलोक वर्मा,नरेश पंवार, तेजप्रकाश शर्मा, प्रदीप वाधवा, अंजू वाधवा, अनुराधा पंवार, सीमा शर्मा, किरण वर्मा, भानु प्रिया, लता लख्यानी, मोनिका शर्मा, सुनीता, श्याम पारीख, अर्चना पारीख, सुरेंद्र कुमावत, एस.एन.भट्ट, सरवर खान, उस्मान भाई, कैलाश खोरवाल,नाजिया खानम, शाजिया खानम, जुलियन, मीना ख्यालानी, मोहम्मद जाकिर, आजाद अपूर्वा, नरेंद्र यादव, निखिल माथुर, रवि गर्ग, दीपक भार्गव, रामस्वरूप नायक द्वारा कव्वाली, गजल, पंजाबी, सिंधी एवं राजस्थानी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कलाकारों ने अलग-अलग भाषाओं और संगीत शैलियों के गीत प्रस्तुत कर विविधता में एकता का खूबसूरत संदेश दिया कभी कव्वाली की सूफियाना मिठास ने वातावरण को भावपूर्ण बनाया तो कभी गजलों की मधुरता ने श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित किया पंजाबी गीतों की जोशीली प्रस्तुतियों ने माहौल में उत्साह भर दिया वहीं सिंधी और राजस्थानी गीतों ने अपने लोक संस्कृति और मिट्टी की खुशबू का एहसास कराया! मिले सुर मेरा तुम्हारा सिंगिंग ग्रुप के सदस्यों ने अपनी गायकी सामूहिक प्रस्तुति और सुरों के सुंदर तालमेल के कार्यक्रम को यादगार बना दिया अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमि के गायको का एक साथ मंच पर आना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा ! कार्यक्रम ने यह संदेश दिया की भाषा और बोली अलग-अलग हो सकती है लेकिन संगीत सभी को एक सुर में जोड़ने की ताकत रखता है ! कार्यक्रम का संचालन कमरजहां द्वारा किया गया!

0 टिप्पणियाँ