Ticker

6/recent/ticker-posts

तवांग तीर्थ यात्रा के परिपत्र का किया विमोचन

तवांग तीर्थ यात्रा के परिपत्र का किया विमोचन

तवांग तीर्थ यात्रा के परिपत्र का किया विमोचन 

नवनिर्वाचित सभापति का किया स्वागत सम्मान


कुचामनसिटी (अजमेर मुस्कान) । डीडवाना कुचामन जिले की नवगठित भारत तिब्बत सहयोग मंच की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित नगर परिषद कुचामनसिटी के सभापति महेश रामचंद्रका का मंच के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय में सभापति का साफा, शाल, दुपट्टा, माला पहनाकर तथा गुलदस्ता, संस्था का साहित्य एंव राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर सम्मान किया । प्रचार मित्र राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर सभापति महेश रामचंद्रका ने मंच द्वारा नवम्बर माह में प्रस्तावित तवांग यात्रा के परिपत्र का विमोचन  किया । कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र कामदार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर मंत्री, प्रांतीय सचिव श्यामसुंदर सैनी, जिला अध्यक्ष बाबूलाल मांघणिया, महामंत्री मुरलीधर गोयल, जिला मंत्री डॉ. प्रकाश चंद ट्रेलर, कोषाध्यक्ष परमानंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा, सदस्य प्यारेलाल कुमावत के साथ ही ओम प्रकाश कामदार घाटवा ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, महावीर प्रसाद चौधरी टीवीएस शोरूम कुचामन सिटी एंव प्रदीप यादव घाटवा मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी आदि ने उपस्थित रहकर सम्मान किया । राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र कामदार ने आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संगठन भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यों के बारे सभी को जानकारी दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ