अजमेर नगर निगम के उप महापौर हेमंत सांखला निर्वाचित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगर निगम अजमेर के उप महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हेमंत सांखला विजयी घोषित किए गए।
अजमेर नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार पूनिया ने बताया कि मंगलवार को उपाध्यक्षीय पद के निर्वाचन में 80 पार्षदों ने भाग लिया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के हेमंत सांखला एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के नोरत मल गुर्जर को 40-40 मत प्राप्त हुए। लॉटरी के माध्यम से भाजपा के हेमंत सांखला को विजयी घोषित किया गया।

0 टिप्पणियाँ