विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की, बच्चों का मनाया जन्मदिन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा उसरी गेट, ठठेरा चौक स्थित रामायण मंडल स्कूल में अध्ययनरत 7 बच्चों का जन्म दिन समस्त विद्यालय परिवार के साथ मनाया गया मनाया गया ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर 20 पौंड का केक बच्चों द्वारा काटा गया। बच्चों का चंदन टीका लगाकर, माला पहनाकर, मुंह मीठा करवाया गया। विद्यालय में उपस्थित सौ से अधिक बच्चों को अल्पाहार करवाया, पेंसिल, रबर, कलर बाक्स, ड्राइंग शीट व अन्य स्टेशनरी उपलब्ध करवाई गई ।
कार्यक्रम संयोजक लायन नीता अग्रवाल ने बच्चों को ध्यान लगा कर पढ़ाई करने अच्छे से पढ़ लिख कर परिवार , विद्यालय, माता पिता का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया का जन्मदिन इन स्कूली बच्चों के जन्मदिन के साथ आपके सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लायन विनोद गुप्ता, लायन स्नेहलता गुप्ता, लायन अशोक शर्मा, लायन अनिल उपाध्याय, लायन चेतना उपाध्याय, लायन आर पी गुप्ता, भागमती गुप्ता, लायन सतीश गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ शामिल हुए। शाला प्राचार्य ने आभार व्यक्त किया ।


0 टिप्पणियाँ