अजमेर आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मनाया इंजीनियर्स डे
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से इंजीनियर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष अर. सुदेश यादव, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव इं. सुनील कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अर. प्रणव गोयल सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए देश के विकास में इंजीनियरों के योगदान को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीकी ज्ञान का क्षेत्र नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के बेहतर भविष्य के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी इंजीनियर्स को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आर्किटेक्ट्स एवं इंजीनियर्स मिलकर अजमेर के सुनियोजित, सुरक्षित एवं सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने आपसी समन्वय, तकनीकी गुणवत्ता और शहर के विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

0 टिप्पणियाँ