Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरा अजमेर-मेरी जिम्मेदारी पर सेमिनार 28 को

मेरा अजमेर-मेरी जिम्मेदारी पर सेमिनार 28 को

मेरा अजमेर-मेरी जिम्मेदारी पर सेमिनार 28 को

रायन इंटरनेशनल स्कूल में 28 सितंबर को सेमिनार 

कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर की पहल 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर अपने सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत आगामी 28 सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में देश की भावी पीढ़ी को प्रशिक्षित करने हेतु"  मेरा अजमेर- मेरी जिम्मेदारी" पर सेमिनार आयोजित करेगी । इसमें स्कूल के 500 छात्र छात्राएं भाग लेंगे ।

सेमिनार में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहर की प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि स्मार्ट सिटी केवल सरकार ही नहीं बनाती अपितु समझदार नागरिक भी बनाते हैं! सेमिनार में संस्था के सदस्य रमेश टहलियानी  एवं डॉ प्रीति चंडक अलग-अलग विषयों पर विचार रखेंगे। स्कूल की ओर से प्राचार्य संगीता आचार्य एवं चयनित छात्र-छात्राएं इस विषय पर विचार एवं भावी परियोजनाओं का चित्रांकन करेंगे।

संस्था इस अभियान के अंतर्गत शहर की प्रमुख संस्थाओं के साथ-साथ शासन प्रशासन के साथ व्यापक प्रचार प्रसार कर शहर को जागृत करेगी । पहली कड़ी के रूप में कचरा प्रबंधन, पानी की बचत, पर्यावरण शुद्धता, प्राकृतिक संपदाओं का संरक्षण, यातायात नियमों का पालन, शिकायत से जिम्मेदारी तक एक स्मार्ट सिटीजन बनने हेतु स्वयं के प्रयास एवं जिम्मेदारियां के आह्वान पर विचारों का मंथन होगा। साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ समाचार जगत से इस मुहिम को अपने भागीरथी प्रयासों से जोड़ने के लिए आह्वान किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ