Ticker

6/recent/ticker-posts

9 शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

9 शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

9 शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब अजमेर शौर्य द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन सुशीला राठौड़ की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 9 शिक्षिकाओं का पंचशील जनता कालोनी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वागत एवं सम्मान किया गया । सभी सम्मानित शिक्षिकाओं को माला एवं पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट किया । इस अवसर पर लायन मंजूबाला गुप्ता, लायन राजकुमारी पांडे, लायन अंशु बंसल, लायन सुनीता शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे । क्लब सचिव लायन विनीता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया । 

ये हुए सम्मानित

विनीता शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, रेखा राजावत, अमृता सेन, मंजू ललवानी, साक्षी वर्मा, डॉ मंजू रत्नू, शशिकांत शर्मा, ध्वनि मिश्रा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ