Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में संत बाबा दाँदूराम साहिब का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 17 से 19 अक्टूबर तक

जतोई दरबार में संत बाबा दाँदूराम साहिब का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 17 से 19 अक्टूबर तक

जतोई दरबार में संत बाबा दाँदूराम साहिब का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 17 से 19 अक्टूबर तक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। संत बाबा दाँदूराम साहिब बाबा होतूराम साहिब जतोई दरबार में संत बाबा दाँदूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।


परम आदरणीय महानुभावों, अनन्त उपमा योग्य, सर्वगुण सम्पन्न परम पूजनीय स्वामी संत बाबा दाँदूराम साहिब सेजा पर विराजमान अपने कार्य स्वयं संवार रहे हैं। हमेशा की तरह इस वर्ष भी जतोई दरबार साहिब में संत बाबा दाँदूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव शनिवार से सोमवार, दिनांक 17, 18 व 19 अक्टूबर को दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के पाठ साहिब के आरम्भ से होगा।


दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास जी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि -शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को श्री सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार - प्रातः 6.30 से 8.30 बजे तक, श्री अखण्ड पाठ साहिब का आरम्भ प्रातः 10 बजे होगा,शबद-कीर्तन, प्रवचन - प्रातः 10 से 1 बजे तक

पूज्य बहिराणा साहिब - सांय 6 बजे से 9 बजे तक।

रविवार, 18 अक्टूबर 2026को 

श्री सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार - प्रातः 6.30 से 8.30 बजे तक - शबद-कीर्तन व प्रार्थना 10 से 1 बजे तक,माता की चौकी - सांय 6 बजे से 9.30 बजे तक होंगी।

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को 

श्री सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार - प्रातः 6.30 से 8.30 बजे तक,श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग साहिब, शबद-कीर्तन व अरदास  10 बजे से 1 बजे तक।

प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने कहा सोमवार को आम भण्डारा (भोजन प्रसादी) - दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा।

उक्त तीनों दिन पूज्य बहिराणा साहिब, शबद-कीर्तन, प्रार्थना, माता की चौकी मुम्बई के विश्व विख्यात संजू (भगत) मण्डली द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ